फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की तर्ज पर पेंशनरों को दी जाएं सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर संघ पांवटा इकाई की एक बैठक शनिवार को आयोजित हुई। इस दौरान पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं व मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। संघ के उपाध्यक्ष डॉ. वेद सिंह वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंजाब की तर्ज पर स्पेशल भत्ते को मूल वेतन में जोड़ने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
इसके अलावा पांवटा में संचालित विभिन्न संगठनों में डॉ. आरएस परमार की अध्यक्षता में एक आपसी समन्वय व सहयोग को 5 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया। पांवटा के विश्राम गृह में आयोजित हुई बैठक में पेंशनरों ने अपनी विभिन्न मांगों को रखा। इस मौके पर पंजाब सरकार की तर्ज पर 65, 70 व 75 आयु वर्ष पूरा होने पर 5, 10 व 15 फीसदी विशेष भत्ते को मूल पेंशन में जोड़ने में हो रही देरी पर रोष जताया गया। पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से शीघ्र इसकी अधिसूचना जारी करने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि पंजाब की तर्ज पर पेंशनरों को सुविधाएं प्रदान की जाएं। इसके अलावा संघ के सदस्यों ने शहर की स्वच्छता, बंद हुई लाइटों की मरम्मत व संपर्क सड़कों की हालत सुधारने की मांग भी रखी। वक्ताओं ने कहा कि पांवटा में एक दर्जन से ज्यादा संघ कार्य कर रहे हैं। इनमें आपसी तालमेल होना जरूरी है। इसके लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया जिसमें डॉ. आरएस परमार की अध्यक्षता में कमेटी सदस्यों में सुंदरलाल मेहता, वेद सिंह वर्मा, एनएस खतरी व आईपीएस वालिया शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

बैठक में बीमा व दूसरी बचत योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर टीपी सिंह, एससी गुप्ता, बीएस नेगी, एमएल अग्रवाल, डीआर सैनी, केसी नागपाल, लखबीर सिंह, एमएल गुप्ता, वीएस परमार, रणजीत सिंह धीमान समेत पांवटा पेंशनर संघ सदस्य उपस्थित रहे।
--पंजाब की तर्ज पर पेंशनरों को दी जाएं सुविधाएं
पांवटा में आयोजित बैठक में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने उठाई मांग
पेंशनरों की मूल पेंशन में शीघ्र जोड़ें जाएं विशेष भत्ते : डॉ. वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें