फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर के दस मॉडल स्कूलों पर खर्च होंगे सवा चार करोड़ : मुसाफिर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर के दस मॉडल स्कूलों पर चालू वित्त वर्ष में सवा चार करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। जिले के पांचों निर्वाचन क्षेत्रों में शीघ्र ही दो-दो मॉडल स्कूलों को क्रियाशील किया जाएगा।
पच्छाद के डिंगर-किन्नर में अपग्रेड किए गए वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के शुभारंभ पर राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में 50 अपग्रेड अथवा नए खोले गए हैं। डिंगर-किन्नर-सिकन-भगयानघाट की सड़क के निर्माण के लिए नाबार्ड द्वारा पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है और शीघ्र ही इस सड़क का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा टीडू-खड़ीमू-तमाणी पांच किमी सड़क के निर्माण पर लगभग छह करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र की पांच सड़कों की 50 करोड़ की डीपीआर तैयार करके सरकार को स्वीकृति के लिए भेजी गई है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा। पांच सड़कों में मड़ीघाट-सुल्तानपुर, कनोग- धंधड़ेल, धीरड़-संधरोल, ठोड़-कोलन, गयातल-भजैड़ और राजगढ़-चंदोल सड़क शामिल है। कहा कि सराहां-चंडीगढ़ सड़क प्राथमिकता के आधार पर पक्का करने के लिए सरकार से मामला प्रभावी ढंग से उठाया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान पूनम, पच्छाद कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सिरमौर सिंह, जिप सदस्य पूनम पंवार, अध्यक्ष पंचायत समिति उषा कुमारी, पूर्व अध्यक्ष रणवीर ठाकुर, देवेंद्र शास्त्री, मोहनलाल, प्रेम सिंह, खुशी राम, राजेश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
--सिरमौर के दस मॉडल स्कूलों पर खर्च होंगे सवा चार करोड़ : मुसाफिर
स्तरोन्नत हुए डिंगर-किन्नर स्कूल के उद्घाटन पर बोले राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें