फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पझौता में ढांक में गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। उपमंडल के पझौता इलाके में 55 वर्षीय एक महिला की ढांक में गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी पझौता (शिलाबाग) के अंतर्गत कमला देवी पत्नी घिचड़ू राम निवासी दोची, डाकखाना भूज्जल गत वीरवार को अपने पशुओं को चुगाने नोहरा खड्ड के समीप गई थी।
इसी दौरान ढांक से उसका पांव फिसल गया और वह 40-50 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया गया। डीएसपी भीष्म सिंह ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें