फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: त्रिलोकपुर में अष्टमी-नवमी पर पहुंचे 5 हजार श्रद्धालु, 8.14 लाख का चढ़ावा

Tue, 20 Oct 2026 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
त्रिलोकपुर मंदिर में नवरात्र के मौके पर हवन यज्ञ में आहूति डालतीं उपायुक्त प्रियंका वर्मा । स्र
विज्ञापन
उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने परिवार सहित की पूजा-अर्चना, हवन और कन्या पूजन में लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। शारदीय नवरात्र मेले की अष्टमी और नवमी पर सोमवार को त्रिलोकपुर स्थित महामाया बालासुंदरी मंदिर में करीब 5 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इस दौरान माता के दरबार में 8,14,690 रुपये नकद, 3 ग्राम सोना और 1,440 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में अर्पित की गई। मंदिर परिसर दिनभर जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए थे। परंपरा के अनुसार मुख्य आरती की रस्म पुश्तैनी भगत परिवार ने निभाई। उपायुक्त सिरमौर एवं मंदिर न्यास आयुक्त प्रियंका वर्मा ने परिवार सहित मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने हवन-यज्ञ और कन्या पूजन भी किया। प्रियंका वर्मा ने कहा कि अश्विन नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, मेला अधिकारी एवं तहसीलदार नाहन उपेंद्र चौहान ने बताया कि अष्टमी और नवमी पर करीब 5 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। उन्होंने कहा कि नवरात्र मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की ओर अग्रसर है।

त्रिलोकपुर मंदिर में नवरात्र के मौके पर हवन यज्ञ में आहूति डालतीं उपायुक्त प्रियंका वर्मा । स्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें