फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजगढ़ में कृषि विभाग के 26 में से 21 पद खाली, किसान प्रभावित

Tue, 20 Oct 2026 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विषयवाद विशेषज्ञ कार्यालय में 12 में से नौ पद रिक्त, क्षेत्रीय आलू विकास अधिकारी कार्यालय में छह पद खाली
विज्ञापन

खेड़ाधार आलू विकास केंद्र भी स्टाफ की कमी से जूझ रहा, कृषि मंत्री को भेजी जाएगी रिक्त पदों की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। किसानों को कृषि संबंधी मार्गदर्शन और सहायता देने वाले राजगढ़ के कृषि विभाग के कार्यालय स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहे हैं। विषयवाद विशेषज्ञ कृषि कार्यालय, क्षेत्रीय आलू विकास अधिकारी कार्यालय और खेड़ाधार आलू विकास केंद्र में कुल 26 स्वीकृत पदों में से 21 पद रिक्त हैं। ऐसे में कृषि सेवाओं का जिम्मा गिने-चुने कर्मचारियों पर है।
विषयवाद विशेषज्ञ कृषि कार्यालय राजगढ़ में 12 स्वीकृत पदों में से नौ खाली हैं। इनमें कृषि विकास अधिकारी के दोनों, सहायक कृषि विकास अधिकारी का एक और कृषि प्रसार अधिकारी के छह में से पांच पद शामिल हैं। बेलदार के दो पदों में से एक रिक्त है। यहां विषयवाद विशेषज्ञ समेत केवल तीन कर्मचारी कार्यरत हैं। इस कार्यालय के जिम्मे राजगढ़ विकास खंड की 34 पंचायतें और एक नगर पंचायत के कृषि संबंधी कार्य हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आलू विकास अधिकारी कार्यालय में आठ स्वीकृत पदों में से छह रिक्त हैं। इनमें क्षेत्रीय आलू विकास अधिकारी, दोनों कृषि विकास अधिकारी, कृषि प्रसार अधिकारी और दोनों बेलदारों के पद शामिल हैं। कार्यालय में केवल एक चपरासी और एक चौकीदार तैनात हैं।
खेड़ाधार आलू विकास केंद्र में कृषि विकास अधिकारी का एक, कृषि प्रसार अधिकारी के दो और बेलदार के दो में से एक पद खाली है। यहां केवल एक बेलदार कार्यरत है। तकनीकी कर्मचारियों की कमी से बेहतर किस्म का आलू उपलब्ध करवाने और इससे जुड़ी गतिविधियों पर असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

कोट
कर्मचारियों की कमी को लेकर कृषि मंत्री के साथ विस्तृत चर्चा हुई है। मंत्री ने रिक्त पदों की रिपोर्ट मांगी है, जिसे तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट जल्द भेजी जाएगी। इसके बाद स्वीकृति मिलने पर नियुक्तियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। - डॉ. नवदीप कौंडल, कार्यवाहक उपनिदेशक कृषि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें