फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा-शिलाई एनएच-707 पर सड़क निर्माण से गिरे साल के पांच पेड़

विज्ञापन
पांवटा साहिब-शिलाई एनएच 707 के चौड़ीकरण के दौरान की गई खुदाई से गिरे साल के पेड़। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 पर चल रहे कार्य से फिर पांच साल के पेड़ गिर गए हैं। अब तक कार्य के दौरान 15 साल के पेड़ गिर चुके हैं। अभी एक दर्जन अन्य पेड़ों के गिरने का भी खतरा बरकरार है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर क्षति जायजा लेने पहुंच गई है। डीएफओ के माध्यम से इसकी रिपोर्ट शिमला कार्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पांवटा शिलाई एनएच निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। करीब 25 किमी निर्माण कार्य एक कंपनी के पास है। पहले वन विभाग से एनएच पर आने वाले सैकड़ों पेड़ों को चिह्नित कर अनुमति मिलने पर काट दिया गया था। उसके बाद खुदाई में करीब दो दर्जन पेड़ों की जड़ें कमजोर हो गईं।
निर्माण कार्य में जुटी कंपनी मशीन से खुदाई कार्य कर रही है जिससे पेड़ों का उखड़ना जारी है। कई पेड़ों के गिरने का खतरा अभी बरकरार है। ‘अमर उजाला’ ने संभावित वन संपदा के खतरे के बारे में पहले ही अवगत करवा दिया था। पिछले वर्ष पांवटा से सतौन के बीच साल के 10 पेड़ गिर गए थे। अब फिर से खुदाई कार्य में कच्ची ढांक के समीप पांच हरे साल के पेड़ गिर गए हैं। हालांकि, सूचना मिलते ही डीएफओ पांवटा ने वन विभागीय टीम को मौके पर भेज दिया है। वन संपदा क्षति की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते की विभाग के रेंज अधिकारी को मौके पर भेज दिया है। सड़क कार्य से साल के पेड़ गिरने से क्षति की रिपोर्ट तैयार कर शिमला कार्यालय आगामी कार्यवाही को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें