फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन जनता के द्वार में पहुंचे 450 मामले

Wed, 29 Jun 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। जनपद सिरमौर की उपतहसील रोनहाट में बुधवार को उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशासन के समक्ष विभिन्न विभागों से संबंधित 450 मामले प्रस्तुत किए गए। अधिकतर मामलों का निपटारा मौके पर किया गया। जबकि, शेष मामलों को संबंधित विभागों को 15 दिन के भीतर निपटाने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


डीसी सिरमौर ने बताया कि शिविर में विभिन्न प्रकार के 100 से अधिक प्रमाण पत्र, 50 इकरारनामा पत्र, 45 इंतकाल व 2 रजिस्ट्रियां मौके पर बनाए गए। प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम हर महीने जिला के दूरदराज गांव में आयोजित किया जाता है ताकि लोगों को छूटपुट कार्यों के लिए जिला अथवा उपमंडल कार्यालयों में न जाना पड़े। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से लें और अपने क्षेत्राधिकार एवं स्तर की शिकायतों का अविलंब निपटारा किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर जिला के विभिन्न अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की गतिविधियों एवं योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। उपायुक्त ने गांव के लोगों से अपील की कि वह अपने गांव को स्वच्छ रखने के लिए सफाई का विशेष ध्यान रखें। इससे वर्षा के दौरान जलजनित रोगों से सुरक्षा प्रदान हो सके। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह पीने के लिए शुद्घ जल का प्रयोग करें। पीने के पानी के स्रोतों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। अपने घर व आसपास के क्षेत्रों में गंदगी न पनपने दें।
विज्ञापन

    इस अवसर पर एसडीएम शिलाई विकास शुक्ला, जिला परिषद अध्यक्ष दलीप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा सहित जिला स्तर के सभी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें