फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल अकादमी स्कूल के खिलाड़ी ने जीते 2 गोल्ड

Wed, 29 Jun 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
1500 मीटर दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। ग्लोबल अकादमी स्कूल पांवटा का धावक प्रयास अब राष्ट्रीय स्तर पर दमखम दिखाएगा। राज्य स्तर प्रतियोगिता में खिलाड़ी ने दो गोल्ड मेडल जीते हैं। धावक का चयन नेशनल स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस सफलता से अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन, परिजनों व विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।

 ग्लोबल स्कूल पांवटा की प्रधानाचार्य वंदना बंसल ने कहा कि राज्य स्तरीय अंडर-16 में प्रयास ने बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। शारीरिक शिक्षिका कमलेश तोमर समेत स्टाफ ने काफी मेहनत की थी। इसके कारण प्रयास ने राज्य स्तर पर 100 मीटर दौड़ व लंबी कूद में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इससे पहले, जिला स्तर पर प्रयास ने छात्र वर्ग अंडर-16 की 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ और लांग जंप में गोल्ड मेडल जीता था। अब नेशनल स्तर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की पूरी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


 धावक प्रयास ने बताया कि सफलता का पूरा श्रेय प्रधानाचार्य वंदना बंसल, शारीरिक शिक्षिका कमलेश तोमर व स्टाफ को देते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने का सपना देखा है। इसके लिए मैदान में खूब पसीना बहाया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर ग्लोबल स्कूल की शारीरिक शिक्षिका कमलेश तोमर ने बताया कि अनुशासन, बेहतर संस्कार, खेल के प्रति लगन व कठिन परिश्रम से धावक प्रयास ने सफलता प्राप्त की है। घर की विषम हालात को पीछे छोड़ कर, प्रयास ने पूरा ध्यान खेल पर केंद्रित किया। उभरते युवा धावक से नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने की पूरी उम्मीदें हैं ताकि प्रयास अपने प्रदेश, जिले व स्कूल का नाम रोशन कर सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें