फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में हिमाचल क्लब फुटबाल लीग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन में रविवार को फुटबाल लीग शुरू हुई। इसका शुभारंभ प्रदेश फुटबाल महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने किया। बलदेव तोमर ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल में मिली हार-जीत को खेल मैदान तक ही सीमित रखें।
विज्ञापन

रविवार को खेले गए प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में टीएफसी मंडी ने केएफसी को 2-1 से मात दी। दूसरे मैच में एफसी सोलन ने एफसी नादौन को 1-0 से मात दी। प्रतियोगिता का तीसरा मैच पीयूएफसी पांवटा व एफसी हमीरपुर के बीच खेला गया। जिसे पीयूएफसी पांवटा की टीम ने 2-0 से अपने नाम किया। यह जानकारी संघ के मीडिया कोआर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने दी।
प्रदेश फुटबाल संघ की ओर से आयोजित इस लीग में प्रदेश की 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें शिवा क्लब नादौन, रजनीश फुटबाल क्लब धर्मशाला, फ्रेंड्स क्लब सोलन, द हमीर फालकॉन फुटबाल क्लब, त्रिम्फ फुटबाल क्लब मंडी, स्टार फुटबाल क्लब सुंदरनगर, साईं फुटबाल क्लब कांगड़ा, केएफसी खड्ड ऊना, एमआर फुटबाल क्लब नाहन, वेंगा व्यास एफसी कुल्लू की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें