फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युग-युग के अवतार तुम्ही हो भजन से बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। श्री सत्य साईं सेवा समिति नाहन ने शनिवार देर शाम को साईं हॉल नाहन में 24 घंटे का अखंड संकीर्तन ग्लोबल भजन आयोजित किया। इसमें नाहन, पांवटा व ददाहू से आए साईं प्रेमियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 90 साईं प्रेमियों ने 500 से अधिक भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

समिति के कन्वीनर कृष्ण सोहल ने गौरी गणेश, उमा गणेश.. भजन संध्या का शुभारंभ किया। डॉ. सुरेश जोशी ने प्रेम ईश्वर है, ईश्वर प्रेम है.. भजन पेश किया। डीएवी स्कूल ददाहू के प्रधानाचार्य धनेंद्र गोयल ने शिरड़ी साईं द्वारका माई.. साईं वंदना पेश की।
रजनी ठाकुर ने साईं पिता और माता साईं, साईं बंधु सखा साईं.., अंबिका सलारिया ने जग जननी मां अंबे भवानी.., विमला सोहल ने अंतर ज्योति जगाओ साईं.., निर्मल पराशर ने तेरे बिना प्रभु कोई नहीं.., अंजू चौहान ने शंकर देवा भोले बाबा महादेवा.. भजन से समां बांधा। स्मृति शर्मा ने युग-युग के अवतार तुम्ही हो.., रजनी व नीरजा की जोड़ी ने गंग जटाधर गौरी शंकर गिरजा मन रमणा..., राजन शर्मा ने मंगल शुभकरी माता महेश्वरी.., विजय सैनी ने सर्वधर्म प्रिय साईं देवा.., कृष्ण गौड़ ने जनादना नंदलाल गोविंदा.., अमर सिंह चौहान ने सतनाम सतनाम बोल वाहेगुरु ..., जय चौहान ने साईं प्रेम दे शांति दे..., संतोष शर्मा, मीरा शर्मा व भारती शर्मा ने देवी मां की वंदना से सबको आनंदित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें