फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद भी पेयजल योजना का कार्य अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
शिलाई उपमंडल की बालीकोटी पंचायत के लिए बनी उठाऊ पेयजल योजना लोकार्पण के बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। हालत यह है कि योजना के पेयजल टैंकों में कोई छत न होने से खुले पड़े हैं, जिससे छोटे बच्चों व पशुओं के गिरने का अंदेशा भी बना हुआ है। इस बारे ग्रामीणों ने विभाग को कई बार अवगत करवाया है लेकिन शिकायतों पर विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया।
पंचायत निवासी एवं अधिवक्ता राजेश कुमार ने विभाग से जन सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी जानकारी समयावधि के भीतर न मिलने और योजना की खामियों के चलते राज्य सूचना आयोग को भेजी शिकायत पर आयोग ने भी विभाग को फटकार लगाई है।
विज्ञापन

शिरगुल क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव रविश चौहान, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सदस्य बाजू राम, नरेंद्र सिंह, बृजमोहन, रणजीत सिंह, संजय कुमार, महिला मंडल बाली की अध्यक्ष विनिता देवी, सचिव निशा देवी, पम्मी, रजनी देवी ने बताया कि पेयजल योजना प्रस्तावित स्थल से तीन किलोमीटर दूर से बनाई गई है। इस योजना में 6 टैंक बनने थे, जो आज तक नहीं बन पाए हैं। इतना ही नहीं योजना से जुड़े प्रस्तावित गांवों के लिए आजतक पाइप लाइनें न बिछने के कारण लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध न होने के कारण दूर खड्डों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। इस योजना के दूसरे स्टेज पर बने टैंक खुले होने से आसपास की सारी गंदगी गिर रही है। मुख्य स्टोर टैंक सुइनल में न फिल्टर की सुविधा है और न ही सुरक्षा के अन्य इंतजाम।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए बताया कि पेयजल योजना की खामियों को आईपीएच विभाग जल्द दूर करे। अन्यथा ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। उधर, इस संबंध में आईपीएच उपमंडल शिलाई के सहायक अभियंता नितिन चुनौरी ने बताया कि योजना की सभी खामियों को जल्द ठीक किया जाएगा। योजना से जुड़े गांव को पाइप लाइन बिछाई जा रही है। कोटी गांव के टैंक का आकलन पुनर्निर्माण के लिए भेजा गया है। इसका कार्य जल्द शुरू होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें