फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

394 करोड़ से होगा सिरमौर में विद्युत सुधारीकरण और सुदृढ़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि जिला सिरमौर मेें 394 करोड़ रुपये से विद्युत सुधारीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इससे आने वाले 20 वर्षों तक बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री सोमवार को पांवटा साहिब में एक दिवसीय ऊर्जा मेले का उद्घाटन करने बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। मेले के शुभारंभ मौके पर ऊर्जा मंत्री ने लोगों को छत्तों पर लगने वाले ग्रिड से जुड़े सोलर पॉवर प्लांट और सोलर गीत की भी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अतिरिक्त हाई वोल्टेज सिस्टम को सुदृढ़ करने की दिशा में कालाअंब में लगभग 125 करोड़ रुपये की लागत से 220/132 केवी सब स्टेशन का कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त गोंदपुर में लगभग 102 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले 220/132 केवी सब स्टेशन, चाड़ना में लगभग 67 करोड़ के 132/33 केवी सब स्टेशन के लिए वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है, सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत इनका निर्माण कार्य जल्द आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुखराम चौधरी ने पांवटा साहिब में 8.64 करोड़ की राशि से बने विद्युत बोर्ड के सब-डिवीजन का भी लोकार्पण किया। उन्होंने 33/11 केवी जीआईएस विद्युत सब-स्टेशन लोगों को समर्पित करते हुए कहा कि इस विद्युत उपकेंद्र में चार फीडर निकाले जाएंगे। इससे पांवटा साहिब के शहरी क्षेत्रों अस्पताल, मुख्य बाजार, देवीनगर, कृपालशिला और आसपास के क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण बिजली उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, सहायक प्रबंधक पीएफसी सौरभ सिंह, संयुक्त निदेशक विद्युत बोर्ड अनुराग पराशर, अधीक्षण अभियंता दर्शन सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड अजय चौधरी, सुमित, राहुल राणा और अंबिका, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा ओम प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें