फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखूवाला में 37 वर्षीय अधेड़ ने लगाया फंदा

विज्ञापन
37 years man died in gorkhuwala ponta sahib due to hanging
विज्ञापन
पुरुवाला (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब की गोरखूवाला पंचायत में 37 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों समेत अन्य लोगों के ब्यान कलमबद्ध किए और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरिपार की ग्राम पंचायत गोरखूवाला में प्रताप सिंह (37) पुत्र बलबीर सिंह ने बीते शनिवार देर शाम अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
पूछताछ के दौरान मृतक के भाई मोहन सिंह और दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि मृतक कुछ दिनों से मानसिक तौर पर अस्वस्थ चल रहा था। इस दौरान मृतक के परिवारजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया। लिहाजा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें