राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में एबीवीपी की ओर से आयोजित शिविर में रक्तदान करते युवा।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में अखिल भारतीय विद्यालय परिषद ने स्व. सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर और संगोष्ठी का आयोजन किया। शिविर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 35 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर के पश्चात एक संगोष्ठी का भी आयोजना किया गया जिसमें कॉलेज के उपप्रधानाचार्य डॉ. प्रेम भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थी परिषद की ओर से किए गए कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमित ठाकुर ने एबीवीपी की समाज हित में भूमिका के बारे में अवगत करवाया।
परिषद की नाहन इकाई मंत्री सलोनी गौतम ने बताया कि विद्यार्थी परिषद समय-समय पर छात्रों की मांगे उठाती है और सामाजिक कार्यों में भी तत्पर रहती है। इस मौके पर मनीष बिरसान्टा, आकाश ठाकुर, ऋषभ, निशांत और विपिन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं।