फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से 334 लोगों की सिरमौर में एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कोरोना संकट के बीच बाहरी राज्यों में कार्यरत लोग अब अपने घरों का रुख करने लगे हैं। वीरवार को सिरमौर जिले में 334 लोगों ने प्रवेश किया। पांवटा के बहराल बैरियर से 142 और गोविंदघाट बैरियर से 192 लोग सिरमौर पहुंचे।
विज्ञापन

बैरियरों पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। प्रवेश करते हुए वाहन चालकों से पंजीकरण की रसीद और पहचान पत्र मांगा जा रहा है। हॉट स्पॉट राज्यों से आने वालों की आरटीपीसीआर की रिपोर्ट की भी जांच की जा रही है। निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर उन्हें जिले में प्रवेश दिया जा रहा है।
सिरमौर जनपद कोरोना संक्रमण के लिहाजा से अति संवेदनशील हो गया है। उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा से होकर लोग जिले में दाखिल हो रहे हैं। पांवटा साहिब में लगे दो मुख्य बैरियर बहराल और गोविंदघाट से वीरवार को 334 लोग हिमाचल में दाखिल हुए। नियमानुसार पंजीकरण के बाद सभी को अपने-अपने घरों में जाने दिया गया। उपायुक्त डॉ. आरके परूथी के अनुसार पंजीकरण के बाद एसएमएस सीधा पंचायत के सचिव के पास पहुंच जाता है।
विज्ञापन

लिहाजा, उनके पास पूरी जानकारी रहती है कि कौन बाहरी राज्य से आया। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से अपील की है कि कोविड पर काबू पाने में सहयोग करें। खासकर संक्रमण की चपेट में आए लोगों पर निगरानी रखें ताकि वे खुले में न घूमें। वहीं, संक्रमितों की सुविधा का भी ख्याल रखें। यदि उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत हो रही है तो उसे दूर करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बुधवार को 260 लोग जिले में दाखिल हुए थे। जिले में बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी के लिए दस इंटर स्टेट नाके लगाए गए हैं। जहां पर पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें