फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 से निपटने की तैयारियों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। प्रदेेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 30 अप्रैल को नाहन में होंगे। कोविड के बढ़ते मामलों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री एक दिन के प्रवास पर जिला मुख्यालय नाहन आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह दस बजे आर्मी मैदान नाहन में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद वे लोनिवि के सर्किट हाउस जाएंगे। यहां कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री उपायुक्त कार्यालय नाहन में सुबह 11:00 बजे आयोजित होने जा रही कोविड-19 की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे।
सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नाहन मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण कर सकते हैं। हालांकि यह उनके कार्यक्रम में तय नहीं है, लेकिन जिस तरह से मेडिकल कॉलेज अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर यहां की तैयारियों का जायजा ले सकते हैं।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के दौरे के बाद सिरमौर की लड़खड़ाती स्वास्थ्य सुविधाओं में चुस्ती आएगी। उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने मुख्यमंत्री के नाहन आगमन की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 30 अप्रैल को नाहन प्रवास पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह 10 बजे नाहन पहुंचेंगे। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाली कोविड-19 स्थिति की समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें