फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशकालीन बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता पदों के लिए 300 ने जमा करवाए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। शिक्षा विभाग में अंशकालीन बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता (एमटीडब्ल्यू) के पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। शनिवार को अंतिम दिन सैकड़ों अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन जमा करवाए। प्रारंभिक शिक्षा खंड ददाहू में 41 प्राथमिक 13 माध्यमिक पाठशाला में एमटीडब्ल्यू के पदों को भरा जाना है। इसको लेकर 300 के करीब अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा करवाए।
विज्ञापन

शनिवार को अंतिम दिन भारी संख्या में अभ्यर्थी अपने आवेदन जमा करवाने खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। अब अंकों की मेरिट के अनुसार आवेदनों की छंटनी की जाएगी। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ददाहू रक्षा गुप्ता ने बताया कि अंशकालिक बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता की भर्ती प्रक्रिया को लेकर आवेदन अंतिम तिथि के दिन भारी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। आगामी आदेश मिलने तक सभी आवेदनों की अंकों के अनुसार छंटनी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें