फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 29 और मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में कोरोना संक्रमण के 29 और मामले आए हैं, जबकि चार लोग महामारी को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 137 पहुंच गया है।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 258 सैंपल की जांच की गई इनमें से 29 लोग संक्रमित मिले हैं। आरटीपीसीआर के तहत लिए गए 53 सैंपल में से नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के अंतर्गत 205 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 20 संक्रमित और 185 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। नाहन, पांवटा, सराहां और पच्छाद क्षेत्र से संक्रमण के मामले आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 29 मामले कोरोना संक्रमण के आए हैं।
विज्ञापन

आठ केंद्रों पर 215 को लगी वैक्सीन
सिरमौर जिला में शुक्रवार को 215 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। आयुष अस्पताल नाहन समेत आठ केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण किया गया। इस दौरान 15 से 17 वर्ष के 18 किशोरों को कोवैक्सीन लगाई गई। 18 से 60 वर्ष के 179 लोगों और 60 वर्ष से ऊपर के 18 बुजुर्गों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें