ददाहू (सिरमौर)। रेणुका पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 25 पौधे अफीम के बरामद करके उसे अपने कब्जे में लिया है। रेणुका पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार महीपुर निवासी विनय कुमार ने अपने घर के पीछे लहसुन के खेत में अफीम के पौधे उगा रखे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर आकर खेत से 25 अफीम के पौधे बरामद किए। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रेणुका जी में एनडीपीएस की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि आरोपी पुलिस की भनक लगने पर मौके से फरार हो गया।