पांवटा साहिब की अजौली पंचायत में कोविड वैक्सीन लगवाती एक महिला।
- फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ में 13 और 14 अगस्त को 18 से अधिक आयुवर्ग के लिए 24 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए हैं। इसमें 13 अगस्त को 13 और 14 अगस्त को 11 स्थानों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। यह जानकारी एसडीएम राजगढ़ सुरेंद्र मोहन ने उपमंडल स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में दी।
बताया कि 13 अगस्त को राजगढ़ खंड के ग्राम पंचायत टाली भुज्जल के लोगों के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला पाब, ग्राम पंचायत माटल बखौग के राजकीय प्राथमिक स्कूल माटल बखौग, ग्राम पंचायत कोटी पधोग के राजकीय प्राथमिक पाठशाला भारोली, ग्राम पंचायत कुडू लवाना के राजकीय प्राथमिक स्कूल शारियूता और राजकीय प्राथमिक स्कूल कुंथल पशोग, ग्राम पंचायत देवठी मझगांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल ठारू, ग्राम पंचायत डिब्बर के राजकीय प्राथमिक स्कूल डिब्बर, ग्राम पंचायत शिलांजी के चांबीधार, ग्राम पंचायत नेरी कोटली के राजकीय प्राथमिक स्कूल थानोह और राजकीय प्राथमिक स्कूल भानत, ग्राम पंचायत बोहल टालिया के आंगनबाड़ी केंद्र कुलथ, ग्राम पंचायत दाहन के पंचायत घर दाहन और नगर पंचायत राजगढ़ के लिए सिविल अस्पातल राजगढ़ में कोविड टीके लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 14 अगस्त को ग्राम पंचायत डिंबर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डिंबर, ग्राम पंचायत काथलीभरण के उपकेंद्र बलग और राजकीय प्राथमिक स्कूल कोटला मांगन, ग्राम पंचायत नेरी नौण के स्वास्थ्य केंद्र नेरी नावण और एएचसी भलटा, ग्राम पंचायत नेहर बाग के राजकीय प्राथमिक स्कूल नेहर बाग, ग्राम पंचायत ठौड निवाड के राजकीय प्राथमिक स्कूल रेहडी गुसान, ग्राम पंचायत टिक्कर के एएचसी टिक्कर, ग्राम पंचायत नेरी कोटली के राजकीय प्राथमिक स्कूल कोटी मावगा, ग्राम पंचायत बोहल टालिया के राजकीय प्राथमिक स्कूल दून देरिया और नगर पंचायत राजगढ़ के लिए सिविल अस्पातल राजगढ़ में कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि टीकारकरण केंद्रों पर जा कर वैक्सीनेशन के लिए किए गए प्रबंधों की जांच और निगरानी भी की जा रही है।