फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दर्जन लोगों को दिया 1.80 करोड़ का मुआवजा

विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। रेणुका बांध परियोजना निर्माण को लेकर मौजा लानामशूर और गवाही के करीब 109 बीघा निजी भूमि के भू-मालिकों को 1.80 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि का भुगतान किया गया। बुधवार को रेणुका बांध कार्यालय में संबंधित भूमि के करीब तीन दर्जन भू-मालिकों को इस राशि के चेक अदा किए गए।
इसमें सर्वाधिक 52 लाख रुपये का चेक कंवर मरगेंद्र सिंह को दिया गया। मौजा लाना मशूर की 107 बीघा और मौजा गवाही की करीब 2 बीघा भूमि का अधिग्रहण किया जाना है जिसको लेकर यह मुआवजा राशि प्रभावितों को अदा की गई। भू-अर्जन अधिकारी शिमला हीरा लाल ने मुआवजा राशि के चेक अदा करते हुए बताया कि मुआवजा प्रदान करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है जिसको लेकर रेणुका बांध परियोजना का यह अंतिम चरण था।
विज्ञापन

जबकि मौजा लानामलग, बनहोल, ढाईचामंझाई, मोतू व उंगर कांडों के शेष रह गए विस्थापितों को करीब 6 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि का भुगतान अभी किया जाना है। यह विस्थापित पूर्व में बंटे मुआवजे को लेने से वंचित रह गए थे जिनको इसी माह के अंत तक मुआवजे का भुगतान कर दिया जाएगा। इस राशि को मिलाकर बांध प्रबंधन करीब 400 करोड़ रुपये की राशि मुआवजे के तौर पर वितरित कर चुका है। यह राशि पिछले एक वर्ष के दौरान 12 अलग-अलग चरणों में वितरित की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर भू-अर्जन अधिकारी हीरा लाल के अलावा अधीक्षक नानक चंद शर्मा, नायब तहसीलदार प्रेमचंद, कानूनगो जयकिशन व प्रेम सिंह सहित रेणुका बांध के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें