फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी महासंघ दो फाड़, पसोपेश में कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्मचारी महासंघ दो फाड़, पसोपेश में कर्मचारी
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ददाहू के दो गुटों में लगी है होड़
अपने-अपने स्तर पर की जा रही है कार्यकारिणी गठित
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू सिरमौर)।
कर्मचारियों की एकजुटता का दावा करने वाला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ दो-फाड़ है। दोनों ही गुट अपने-आपको मजबूत करने में जुटे हैं। ऐसे में कर्मचारियों के हित दूसरे पायदान पर चले गए हैं। पहले जिला स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करने के बाद अब तहसील स्तर पर दोनों गुट अपनी-अपनी इकाइयों का गठन किया जा रहा है।
इसी के चलते मंगलवार देर रात को ददाहू में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की दूसरी इकाई गठित की गई। जबकि बीती 9 मार्च को ही अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ददाहू इकाई का गठन हुआ था जिसमें मनमोहन ठाकुर को प्रधान व कांशीराम भारद्वाज को महासचिव नियुक्त किया गया था। जबकि मंगलवार देर रात को दूसरे गुट के कर्मचारियों ने बैठक का आयोजन करके अपनी अलग से कार्यकारिणी गठित कर ली जिसमें लायक राम चौहान को प्रधान व जगदीप कुमार को महासचिव पद की कमान सौंपी गई।
विज्ञापन

दोनों ही गुट के कर्मचारी नेता कर्मचारियों का हितैषी होने का दावा कर रहे हैं। हालांकि जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक महासंघ के कर्मचारी नेताओं के दो गुट हैं। दोनों में से किसी भी गुट को प्रदेश सरकार द्वारा अभी मान्यता नहीं दी गई। जबकि दोनों ही गुट अपनी अलग-अलग इकाइयों का गठन करने में जुटे हुए हैं। सुरेंद्र गुट की ददाहू इकाई के प्रधान मनमोहन ठाकुर ने बताया कि प्रदेश स्तर पर उनके गुट को ही मान्यता मिलने वाली है जिसके चलते अधिकतर कर्मचारियों का रुझान उनके साथ ही है।
विज्ञापन

जबकि विनोद कुमार गुट के नवनियुक्त प्रधान लायक राम चौहान ने बताया कि संगठन के प्रति कर्मचारियों की अपनी आस्था है। उनका गुट प्रदेश स्तर पर कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है। कर्मचारियों का अपना मत है कि वह किसी भी गुट को अपना समर्थन दे सकते हैं।
---योगेंद्र अग्रवाल-- तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें