फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन रहेगा बिजली संकट, उद्योगों पर भी असर

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यलाय नाहन, पांवटा साहिब और कालाअंब के विद्युत उपभोक्ताओं को तीन दिन तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। औद्योगिक क्षेत्रों के उत्पादन पर भी कैंची चल सकती है। दरअसल खोदरी लाइन और पावर हाउस में तकनीकी खराबी के कारण इलाके में पावर कट लगाए जा रहे हैं। दस जुलाई तक इस वजह से दिक्कतें हो सकती हैं। कालाअंब के तहत आने वाले इलाकों में तो सोमवार को पूरी तरह से पावर कट घोषित किया गया है।

उत्तराखंड के 220 केवी खोदरी लाइन में 7 से 10 जुलाई तक आकस्मिक कार्य किया जाना है। इसके कारण हिमाचल को 220 केवी खोदरी माजरी लाइन से विद्युत लोड लेना मुश्किल हो रहा है। बिजली बोर्ड के उपनिदेशक लोक संपर्क अनुराग पराशर ने बताया कि सामान्यता खोदरी-माजरी लाइन से हिमाचल को 150 मेगावाट बिजली मिलती है। इससे सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब, पांवटा साहिब सहित नाहन को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। उत्तराखंड के आकस्मिक मरम्मत के चलते 10 जुलाई तक इन क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इससे विद्युत आपूर्ति में कट लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड ने इन क्षेत्रों की विद्युत मांग को पूरा करने के लिए 200 केवी सोलन-गिरी लाइनों के माध्यम से 80 मेगावाट अतिरिक्त लोड उपलब्ध करवाने में सफलता हासिल की है। फिर भी कालाअंब, पांवटा साहिब व नाहन क्षेत्रों में 8 से 10 जुलाई तक 70 मेगावाट विद्युत कम रह सकती है। गिरि पावर हाउस से भी बिजली की कमी को पूरा करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने उत्तराखंड से खोदरी सबस्टेशन में उपकरणों की तत्काल मरम्मत का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें