पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के बहराल में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 ट्रकों के चालान कर 1,98,128 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली कि बहराल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने बहराल चैक पोस्ट पर नाका लगाया। नाके दौरान पत्थरों से भरकर आ रहे 5 ट्रकों रोका तथा पत्थर से संबंधित ट्रक चालकों से कागजात मांगे गए, लेकिन ट्रक चालक कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बाद वन विभाग की टीम ने पांचों ट्रक के चालान कर 1,98,128 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
वन विभाग माजरा के रेंज अधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि वन विभाग की टीम ने बहराल में नाका लगाकर अवैध खनन के मामले में 5 ट्रकों के चालान कर 1,98,128 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। वन विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।