फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें बनी तालाब, घरों-दुकानों तक पहुंचा पानी

विज्ञापन
नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर बरसात के चलते गिरा मलबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मानसून की दस्तक से पांवटा साहिब पानी-पानी हो गया है। पांवटा शहर के कई वार्डों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। सड़कें तालाब बन गई हैं। जबकि, बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों तक पहुंच गया है। पांवटा साहिब में हर वर्ष बरसात में यह समस्या रहती है। बावजूद इसके नगर परिषद इस समस्या के समाधान को कोई कदम नहीं उठा पाई है। सोमवार और मंगलवार को बारिश से बद्रीपुर चौक और शिवा कॉलोनी में जल भर गया।
विज्ञापन

पांवटा क्षेत्र निवासी एकांत गर्ग, विशाल कुमार, अजीत सिंह, सीमा कपूर, कपिल चौहान, नरेंद्र पाल सिंह, संदीप, मनिंद्र सिंह और विकास का कहना है कि मानसून की दस्तक के साथ ही हर वर्ष बद्रीपुर चौक और भुपपुर के आसपास जलभराव की समस्या विकराल हो जाती है। इसके चलते कई बार दुकानों और रिहायशी मकानों में पानी भर जाता है। सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश से बद्रीपुर चौक तालाब बन गया। बारिश का पानी निकास नालियां ब्लॉक होने से आगे नहीं जा पा रहा है। इससे चौक के समीप गंदगी और जलभराव होने से आम लोगों समेत छोटे वाहन चालकों को भी परेशान हुई। नगर परिषद के वार्ड-2 में बद्रीपुर से भूपपुर के बीच, वार्ड-4 की शिवा कॉलोनी तारुवाला में भी जलभराव हो गया है। स्थानीय निवासी यशपाल कपूर, सुमन कुमार, हरिहर प्रसाद, राजेश कुमार, नरेश तोमर, कविता, ओम प्रकाश, सीमा कपूर, रेनू थापा, रंजना, दीपक कुमार सहित कॉलोनी के लोगों का कहना है कि दर्जनों परिवार जलभराव से परेशान हैं। गलियों से पानी की निकासी नहीं हो रही है। नगर परिषद के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को कई बार समस्या से अवगत करवाया जा चुका है लेकिन, कोई भी इसके समाधान का प्रयास नहीं कर रहा है
इन वार्डों में हर वर्ष होता है जलभराव
पांवटा शहर के देवीनगर वार्ड-9 व 10, भूपपुर, वार्ड-8 में बस स्टैंड से मुख्य बाजार, गीता भवन सड़क, पांवटा के वार्ड-1, 2, 4, 8, 9, 10 व वार्ड 13 में हर वर्ष यह समस्या रहती है। इसलिए जलभराव का ठोस समाधान होना जरूरी है।
विज्ञापन

समस्या से निपटने को बनेगा मास्टर प्लॉन : धीमान
नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णा धीमान और उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि जलभराव से निपटने के लिए मास्टर प्लॉन बनेगा। इसके लिए नप की बैठक में चर्चा की जाएगी। फिलहाल, इस बरसात में एक आउटसोर्स टीम गठित की गई है, जो सभी वार्डों में जलभराव की समस्या को दूर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें