फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 साल की हुई नगर परिषद नाहन, मनेगा जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर परिषद नाहन 150 साल की हुई, मनेगा जश्न
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 12 अप्रैल को समारोह में होंगे मुख्यातिथि
विस अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने ली नगर परिषद के नुमाइंदों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
नगर परिषद नाहन 150 वर्ष की हो गई है। नप गठन के 150 वर्ष पूरे होने पर नाहन में जश्न होगा। 12 अप्रैल को इस उपलक्ष्य पर भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। सीएम दौरे की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शनिवार देर शाम नगर परिषद के नुमाइंदों के साथ एक बैठक की जिसमेें प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने कहा कि जयराम ठाकुर का मुख्यमंत्री बनने के बाद जिला सिरमौर का यह पहला प्रवास होगा। सीएम का नाहन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौगान में विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम के इस दौरे में करोड़ों रुपये के विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास एवं उद्घाटन होंगे।
उन्होंने कहा कि नाहन नगर परिषद इस समय देश की सबसे पुरातन नगर परिषद है। इसके 150 वर्ष पूर्ण होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, विकासात्मक तथा ऐतिहासिक धरोहरों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इस अवसर पर एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष अनिता शर्मा, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, भाजपा प्रवक्ता राकेश गर्ग, जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान, वेद प्रकाश शर्मा, नगर परिषद के पार्षदों के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
बॉक्स के लिए---
दो दिवसीय दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री
नाहन (सिरमौर)। डॉ. बिंदल ने कहा कि आगामी 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बनकलां पुल का उद्घाटन भी करेंगे। मार्कंडेय नदी पर बने इस पुल के निर्माण पर छह करोड़ की राशि खर्च की गई है। उन्होंने इस पुल को विधायक प्राथमिकता में डालकर धनराशि का प्रावधान किया था। इस पुल के बनने से इस क्षेत्र के अनेक गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का 12 अप्रैल को पहला कार्यक्रम सुकेती में होगा। सीएम 11 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली कालाअंब-सुकेती-विक्रमबाग-खजूरना सड़क का भूमि पूजन करेंगे। कालाअंब में 35 लाख से पहाड़ी शैली का एक भव्य स्वागत द्वार निर्मित किया जाएगा। सीएम इसका भी शिलान्यास करेंगे।
--------भारद्वाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें