फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर शिवाजी ट्रॉफी पर मेजबान पांवटा का कब्जा

विज्ञापन
क्रिकेट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
उत्तर भारतीय वीर शिवाजी क्रिकेट ट्रॉफी-2018 संपन्न हो गई है। शनिवार को रेस्ट ऑफ पांवटा टीम और मुज्जफरनगर के बीच फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें पांवटा की टीम ने मुज्जफरनगर को 75 रनों से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
रणजी खिलाड़ी गुरविंद्र सिंह, मोहसीन व दानिश की गेंदबाजी के सामने मुज्जफरनगर की टीम ढेर हो गई। पांवटा के रोहित को मैन ऑफ द सिरीज व दानिश को मैन ऑफ द मैच मिला। प्रतियोगिता के संचालक मधुकर डोगरी ने कहा कि टॉस जीत कर पांवटा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रनों का स्कोर बनाया। दानिश ने सर्वाधिक 55, समध ने 45 व गुरविंद्र सिंह टोली ने 25 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुज्जफरनगर की तरफ से सचिन ने 3 और अमरीश ने 2 विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुज्जफरनगर की पूरी टीम 17.3 ओवरों में ही 91 रनों पर ढेर हो गई। टीम की तरफ से हरप्रीत ने 25 और अमरीक ने 19 रन बनाए।
पांवटा की ओर से गेंदबाजी करते हुए गुरविंद्र सिंह ने 5, मोहसीन व दानिश ने 2-2 विकेट लिए। विधायक सुखराम चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें