फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन: परीक्षा ने बढ़ाई बच्चों की मुसीबतें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सीबीएसई के पेपर लीक होने के बाद कक्षा10वीं का गणित तथा 12वीं कक्षा का अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा दोबारा होगी। इससे सैकड़ों विद्यार्थियों में नाराजगी है। इससे बच्चों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सिरमौर जिले के लगभग एक दर्जन स्कूलों के हजारों विद्यार्थी इससे प्रभावित हुए हैं। बच्चों में पुन: परीक्षा होने को लेकर भारी नाराजगी है। जिले में दसवीं में दो और जमा दो में लगभग एक हजार विद्यार्थियों को पुन: परीक्षा देनी पड़ेगी।
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों जितेंद्र
चावला, वंशिका, निराला, सुखप्रीत कौर, दीपक, गगनीत कौर, भार्गव, प्रभविंद्र सिंह, सुभम वर्मा, सिमरनीत सिंह व स्पर्श शर्मा का कहना है कि गणित विषय का पेपर लीक होने पर रद्द हो गया। अब, एक बार फिर से पेपर देना होगा। वार्षिक परीक्षाओं के बाद कुछ दिन बिना किसी चिंता के आराम से थे। टेंशन फ्री होकर अवकाश व्यतीत कर रहे थे लेकिन दिल्ली के कोचिंग सेंटरों में छापामारी के दौरान पेपर लीक होने का खुलासा जैसे अन्य विद्यार्थियों को बुरी खबर लेकर आया। इस तरह पेपर लीक मामले की उचित जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी स्कूल पांवटा के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों महक, शीना चोपड़ा व वैभव का कहना है कि गणित का पेपर काफी अच्छा हुआ था जिससे बढ़िया अंक की पूरी उम्मींदे थीं। अब एक बार फिर से पेपर की तैयारियों में जुटना पड़ रहा है।
वहीं, डीएवी स्कूल के कक्षा जमा दो के विद्यार्थियों अंजली, महक व पूजा का कहना है कि एक बार फिर से पेपर देना होगा। इससे वे टेंशन में है।
----
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें