फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा में 1.13 लाख में छूटा तहबाजारी का वार्षिक ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा नगर परिषद का वार्षिक तहबाजारी का ठेका 1.13 लाख मेेें गया है। सर्वाधिक बोली लगाने वाले ठेकेदार रियात अली को ठेका गया है। पिछले वर्ष करीब 74 हजार में ठेका गया था। इस वर्ष कमेटी को पिछली बार से करीब 39 हजार रुपये का लाभ हुआ है।
शुक्रवार को पांवटा नगर परिषद ने तहबाजारी की खुली बोली लगाई। इस दौरान पांवटा नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एसडीएम पांवटा लायक राम वर्मा, पांवटा नगर परिषद कमेटी अध्यक्ष कृष्णा धीमान व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहबाजारी बोली में ठेकेदार रियात अली ने सबसे ज्यादा बोली 1.13 लाख, सुरेंद्र सिंह ने 1.12 लाख व प्रवीण वर्मा ने 1.11 लाख बोली लगाई थी। अंत में सर्वाधिक बोली लगाने वाले रियात अली को ठेका दिया गया। पांवटा शहर में हर वर्ष अप्रैल से मार्च तक एक वर्ष का तहबाजारी ठेका जाता है जिसमें रेहड़ी समेत वैकल्पिक दुकानों से प्रतिदिन या मासिक तहबाजारी राशि वसूली जाती है।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णा धीमान व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रियात अली को सर्वाधिक बोली 1.13 लाख लगाने पर तहबाजारी का ठेका एक वर्ष के लिए दिया गया है। इस वर्ष ठेका पिछले वर्ष से 39 हजार अधिक राशि में गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें