फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सीमा पर व्यापारी से 3 लाख नगदी बरामद

विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल में विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य सीमा में सख्ती बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले वाहन की जांच की जा रही है। वीरवार देर शाम को चुनाव आयोग के उड़नदस्ते की टीम ने हरियाणा सीमा के बहराल में नाका लगाया था। नाके में जांच के दौरान एक गाड़ी से 3 लाख रुपये नकद बरामद हुए। कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाने पर हरियाणा के कारोबारी की यह राशि कब्जे में ले ली गई है।


चुनाव आयोग की टीम ने राज्य की सीमाओं पर नाकेबंदी तेज कर दी है। पांवटा के बहराल नाके पर नायब तहसीलदार निहाल सिंह कश्यप की टीम वाहनों की जांच कर रही है। वीरवार शाम इस चेकिंग के दौरान हरियाणा निवासी व्यापारी राजवीर वर्मा पुत्र नरेश वर्मा निवासी बुढ़िया चौक जगाधरी यमुनानगर अपनी गाड़ी (एचआर 02 एएफ 2508) में यमुनानगर की तरफ से हिमाचल में प्रवेश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बहराल पांवटा में स्थानीय पुलिस व फ्लाइंग स्कवयाड टीम ने नाके पर जांच को रुकवाया। जांच के दौरान उसकी गाड़ी से 3 लाख नकदी बरामद की गई है। जांच कर रहे नायब तहसीलदार निहाल सिंह ने बताया की राजवीर से इन पैसों के दस्तावेज मांगे गए हैं लेकिन कोई भी पुख्ता दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद कैश को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। राशि को सील कर जांच की जा रही है। उधर, चुनाव निर्वाचन अधिकार व एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने पुष्टि की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें