फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर में डेंगू के मिले 18 नए मामले, आंकड़ा पहुंचा 882

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर में डेंगू के मिले 18 नए मामले, आंकड़ा पहुंचा 882
विज्ञापन

आठ मरीजों में स्क्रब टायफस की भी हुई पुष्टि, लोगों में दहशत

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में डेंगू का प्रकोप बरकरार है। जिले में फिर डेंगू के एक साथ 18 नए मामले मिले। जबकि 8 मरीजों में स्क्रब टायफस की भी पुष्टि हुई।

दरअसल, दोनों रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले में अबतक डेंगू मरीजों की आंकड़ा 882 पहुंच गया है। इसी तरह स्क्रब टायफस के मामले भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आठ नए मामलों के साथ ऐसे मरीजों की संख्या भी 333 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


इन दोनों वैक्टर जनित रोगों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। डेंगू से जिले में अबतक दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके साथ-साथ जिले में वायरल फीवर के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

मौजूदा समय में स्थिति ये है कि सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों से भी लोग अपना उपचार करवा रहे हैं। मेडिकल काॅलेज नाहन में बुखार के ज्यादातर मामले आ रहे हैं। इसी तरह जिले के अन्य अस्पतालों में भी लोग बुखार के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, सीएमओ सिरमौर डाॅ. अजय पाठक ने डेंगू और स्क्रब टायफस के नए मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों की रोकथाम को लेकर विभाग भरसक प्रयास कर रहा है। कहा, विभाग ने सभी स्वास्थ्य खंडों में जागरुकता शिविर फिर शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषदों को भी फाॅगिंग के लिए कहा गया है ताकि डेंगू की रोकथाम की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें