फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरूवाला पंचायत के विकास कार्यो में व्यक्तिगत रूचि लें : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सिरमौर जिला के पांवटा विकास खंड की गोद ली गई ग्राम पंचायत पुरूवाला को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस गांव के 14 निर्धन परिवारों के लिए आवास स्वीकृत किए गए हैं जिन्हें एक लाख 30 हजार रुपये प्रति लाभार्थी आवास निर्माण के लिए दिए जाएंगे।
यह जानकारी लोक सभा सांसद वीरेंद्र कश्यप ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आयोजित सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस गांव के लोगों को सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पुरूवाला पंचायत में तीन सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा जिस पर 6 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही कूड़ा कचरा प्रबंधन की कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है जिस पर 20 लाख रुपये की लागत से पक्की नालियां, कूड़ेदान स्थापित करना तथा कूड़ा संग्रहण केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने पुरूवाला पंचायत के जन प्रतिनिधियों तथा सरकारी विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कि वह संासद आदर्श ग्राम पुरूवाला के लिए व्यक्तिगत रुचि तथा लक्ष्य निर्धारित कर यहां आधार भूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

सांसद ने पंचायत के सभी लोगों के स्वास्थ्य कार्ड बनाने, पशु धन का पंजीकरण, एक बड़ा जल संग्रहण तालाब के निर्माण के लिए स्थल का चयन करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, उपनिदेशक डीआरडीए रती राम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा, डीपीओ एमएस नेगी, बीडीओ पांवटा अभिषेक मितल, जिला परिषद सदस्य चैन सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत पुरूवाला कलम सिंह, उप-प्रधान ओम प्रकाश, बीडीसी सदस्य करनैल सिंह के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें