फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगारपरक व तकनीकी शिक्षा से मिलेगा रोजगार: शुभकरण सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा निदेशालय व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण सुंदरनगर के निदेशक शुभकरण सिंह ने कहा कि रोजगारपरक व तकनीकी शिक्षा से रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। आगामी 5 वर्षों के लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है ताकि प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में मांग के अनुसार पूर्ण रूप से दक्ष एवं प्रशिक्षित कर्मियों व कामगारों को उपलब्ध करवाया जा सके।
प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज व आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को योजना से बेहतर रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। निदेशक शनिवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा के गोंदपुर सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 9 मार्च 2018 में बजटीय भाषण में कहा था कि जिलावार योजना तैयार की जाएगी। इसमें निजी तकनीकी सेक्टरों के साथ समन्वय स्थापित होगा। इससे सरकारी व निजी तकनीकी संस्थानों में प्रशिक्षण लेने वालों को रोजगार मुहैया करवाया जा सके। इसी योजना के लिए शनिवार को सिरमौर के पांवटा व कालाअंब के औद्योगिक इकाई मालिकों, संचालकों, सरकारी व निजी तकनीकी शिक्षा संस्थानों के साथ पांवटा में संयुक्त बैठक हुई।
इस दौरान उद्यमियों ने कहा कि तकनीकी रूप से दक्ष कर्मी व लेबर न मिलने से कई बार बाहरी राज्यों से मजबूरन बुलाना पड़ता है। प्रदेश में इस तरह के प्रशिक्षित युवा मिलने पर दिक्कतें दूर हो सकेंगी। प्रदेश सरकार की इस तरह की योजना से दवा, रबर, मिनरल्स, गत्ता, सीमेंट व फूड प्रोडक्टस इकाइयों को प्रशिक्षित युवा मिल सकेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर हिमाचल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल, नवीन अग्रवाल, कैलाश आजाद, मेंबर सेक्रेटरी सिंगल विंडो सुभाष चौधरी, एलओ सीएम शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी गुमान वर्मा, एनपीएस सहोता, कैप्टन पीसी भंडारी, एस सती, नरेंद्र मोहन रमौल, आरपी सिंह, दिग्विजय सिंह, राजेश मिश्र, डॉ. पीके शांडिल आदि उद्यमी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें