फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 16 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। बाल विकास परियोजना नाहन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 16 रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके लिए विभाग ने 14 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन कमल किशोर शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साक्षात्कार 21 सितंबर और सहायिकाओं के 22 सितंबर को सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में होंगे।
विज्ञापन

आवेदनकर्ता को मूल दस्तावेजों के साथ सुबह 10 बजे उपस्थित होना होगा। बताया कि साक्षात्कार के लिए अलग से सूचित नहीं किया जाएगा और ही किसी प्रकार का यात्रा भत्ता दिया जाएगा। बताया कि विशेष परिस्थितियों में यदि कोई आवेदक निश्चित तिथि तक आवेदन जमा न करवा पाया तो वह सभी मूल और सत्यापित दस्तावेजों सहित सीधे साक्षात्कार में भाग ले सकती है। बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र कालाअंब और ओगली, देवनी, खांदा, मतियाला, पंचायत त्रिलोकपुर के आंगनबाड़ी केंद्र खरको, संभालका और सेन की सैर में कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे।
जबकि नाहन वार्ड 10 के आंगनबाड़ी केंद्र कच्चा टैंक, दुबड़ी टिक्कर, रिगडवाला, खारी, केंद्र कोट, गोपाटिया, कटोरड और खैरी चंागन में सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रार्थी उसी आंगनबाड़ी क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए। उसका परिवार 1 जनवरी 2021 से पूर्व आंगनबाड़ी सर्वेक्षण क्षेत्र फीडर एरिया में दर्ज होना चाहिए। आंगनबाडी कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता में 12वीं पास और सहायिका का आठवीं पास होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदक की आयु 21 से 45 वर्ष होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 35000 रुपये या इससे कम होनी चाहिए और वह हिमाचल की स्थायी निवासी होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें