फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में राजेंद्र बने सर्वश्रेष्ठ धावक

विज्ञापन
Sports
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
सिरमौर जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से नाहन चौगान मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिव्यांगों ने जोरदार खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ शहर के व्यवसायी अजय सिंगला ने किया। जबकि समापन समारोह में एएसपी डॉ. मोनिका ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्पर्धा में पदक जीतने पर वीरेंद्र सिंह को खास तौर पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के दौरान अस्थि दिव्यांग श्रेणी में वरिष्ठ वर्ग में रोहित कुमार प्रथम, आकाश ठाकुर द्वितीय तथा आबिद अली तृतीय स्थान पर रहे। दृष्टि बाधित वर्ग की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा का खिताब राजेंद्र सिंह ने जीता। नवीन द्वितीय और सुरेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में राजेंद्र, सुरेंद्र, और नवीन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान अर्जित किया। 100 और 200 मीटर लड़कियों की प्रतियोगिता में अपर पार्ट दिव्यांग श्रेणी में निशा प्रथम, लोअर पार्ट श्रेणी में सुमन प्रथम रही।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीपीए के अध्यक्ष शक्ति चंद, सीईओ सुरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। सीईओ सुरेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे दिव्यांग राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें