फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक बच्चों के परिजनों से मिले गोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा (सिरमौर)। वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सिरमौर दौरे के दौरान रविवार देर शाम अमरकोट गांव का दौरा किया। यहां वह उस पीड़ित परिवार से मिले जिनके बच्चे को कुत्तों के झुंड ने हमलाकर मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन



वनमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए निर्देश दिए हैं कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। वनमंत्री ने कहा कि आवारा कुत्तों को पकड़कर कहीं दूर जंगल में भेजने की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके लिए स्थानीय पंचायत, वन विभाग, स्वयं सेवी संस्थाओं और प्रशासन को मिलकर कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भी उन्होंने आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के आदेश दिए हैं।
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें