सिरमौर में 14 सड़कों पर आवाजाही ठप
एनएच विभाग का 12,73,000 का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में सोमवार को 14 सड़कें बंद रहीं। इसके अलावा पांवटा नेशनल हाईवे-07 भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुआ। इससे एनएच का 12,73,000 रुपये का नुकसान हुआ है।
इसी तरह जिले की 14 एमडीआर और संपर्क सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। इनमें नाहन में 5, संगड़ाह 1, शिलाई में 5, पांवटा में 1 और राजगढ़ में 2 सड़कें बंद रहीं। इन क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी। उधर, लोक निर्माण विभाग बंद सड़कों को बहाल करने में जुटा रहा। संवाद