फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हरिपुरधार क्षेत्र के 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा पास करने वाले मां भगवती स्कूल हरिपुरधार के विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
-मां भगवती पब्लिक स्कूल के चार विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नौहराधार (सिरमौर)। हरिपुरधार क्षेत्र के 12 बच्चों ने इस वर्ष सैनिक स्कूलों की ऑल इंडिया लेवल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनमें से चार विद्यार्थी मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के हैं, जिन्होंने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय से कक्षा 9वीं के आरव ठाकुर और कक्षा 6वीं के अमीषा राणा, ईशान ठाकुर और कार्तिक राणा ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पास की है।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार अब तक इस संस्थान से 19 विद्यार्थी सैनिक स्कूलों में अध्ययनरत हैं, जबकि पूरे हरिपुरधार क्षेत्र से 34 बच्चे सैनिक स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अध्यापक राकेश ठाकुर और राजेश ठाकुर को दिया है। दोनों शिक्षक सैनिक स्कूल, आरएमएस और स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट स्कॉलरशिप जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बच्चों को मार्गदर्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सविता वर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सैनिक स्कूलों में प्रवेश से बच्चों के लिए भारतीय सेना में सेवा का मार्ग प्रशस्त होता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें