फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा लाने गए ग्रामीण की ढांक से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई के तहत ग्राम पंचायती नैनीधार के एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। वह पशुओं को चारा लाने के लिए जंगल की ओर गया था, जहां पर यह हादसा हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत नैनीधार के गोवाह गांव का 58 वर्षीय रामभज पशुओं को चारा लाने के लिए जंगल गया था। शाम को घर वापस नहीं पहुंचने पर लोगों ने उसकी तलाश की तो उसे टीपरा ढांक से नीचे गिरा हुआ पाया गया। सैकड़ों फुट नीचे खाई में गिरे शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और छानबीन शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच से प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति की ढांक से गिरने के कारण मौत हुई है। एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि शिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आगामी छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें