फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवला नहीं सबला है नारी, अधिकारों के प्रति रहें सजग

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनवाला (सिरमौर)। अमर उजाला’ के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत सैनवाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने आशा वर्करों और महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि समाज में नारी के प्रति सोच बदलने की जरूरत है। शिक्षित और मजबूत इरादों से महिलाएं सशक्त होंगी। इसके लिए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। अन्याय के प्रति आवाज उठाएं और महिलाओं को इसके बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन

कृष्णा राठौर ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनका लाभ आम महिला तक पहुंचाने के लिए आशा वर्करों की अहम भूमिका है। कन्या भ्रू्ण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकने के लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा। मजबूत इरादे रखने पर ही बेटियां कल का भविष्य बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि संक्रीण मानसिकता से बाहर निकलता जरूरी है। देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बेटी है अनमोल व शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में बेटियों को आगे बढ़ने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस अवसर पर डॉ. नेहा बहादुर, स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका रीता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सिमला देवी, संगीता देवी, सविता देवी, पूनम, मीरा, बिंदू, सीमा, हामिद अली, राजकुमार, स्वदेष्ठा शर्मा, रक्षा देवी, नीना देवी, कौलांवाला भूड़ पीएचसी के तहत आने वाली आशा कार्यकर्ता और सैनवाला सिलाई सेंटर की छात्राएं उपस्थित रहीं।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं ने इस अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान का भी आगाज किया। नए मतदाताओं को अपना वोट बनाने के लिए जागरूक किया गया। वहीं, लोगों से अपील की गई कि 19 मई को मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लें। कृष्णा राठौर ने कहा कि जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। आशा वर्कर भी गांव-गांव में रैली निकालकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें