फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 वर्षों के बाद अपग्रेड हुआ मेथली स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह की सैरतंदूला पंचायत में 1964 से चल रही राजकीय प्राथमिक पाठशाला मेथली करीब 55 साल बाद स्तरोन्नत होकर मिडल हो गई। रविवार को विधिवत रूप से इसका शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


कृषि विपणन बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने स्तरोन्नत हुए विद्यालय का शुभारंभ कर क्षेत्र के करीब आठ गांव के ग्रामीणों को सौगात दी। आठ गांव के नौनिहालों को अब मेथली में ही आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई करने सुविधा मिलेगी। अब बच्चों को आठवीं तक की शिक्षा के लिए दूरदराज के स्कूलों का रूख नहीं करना पड़ेगा।

स्कूल के शुभारंभ मौके पर रेणुका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी बलवीर चौहान भी मौजूद रहे। बता दें कि सैर तंदूला क्षेत्र रेणुका और पच्छाद विधानसभा इलाके का दूरदराज क्षेत्र है। रेणुका विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले इस स्कूल को 55 साल बाद अपग्रेड किया गया।
विज्ञापन


स्कूल का दर्जा बढ़ाने की अधिसूचना के बाद यहां पर 20 के करीब छात्रों ने प्रवेश भी लिया है। मेथली स्कूल का दर्जा बढ़ने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस मौके पर समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जियालाल शर्मा, रण विजय चौहान, बूथ अध्यक्ष अमर सिंह, पंचायत प्रधान तपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें