फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जगमगाए आस्था के दीपक

विज्ञापन
दिवाली 2017 - फोटो : SELF
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में प्रकाश पर्व दीपावली पारंपरिक श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय नाहन समेत, शिलाई, पच्छाद, राजगढ़, सराहां, पांवटा के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने दिवाली के अवसर पर पूजा कर दीपों, मोमबत्तियों एवं बिजली की रोशनी से अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को रोशन किया। सुबह से ही लोगों ने मित्रों और रिश्तेदारों को दिवाली की बधाई देना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


दिवाली के कारण जिला के सभी बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की अच्छी चहल पहल दिखाई दी। लोगों ने खाने के सामान, पटाखे, पूजन सामग्री आदि की जमकर खरीदारी की। शाम होते ही जिला के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर आस्था के दीप जले और मां लक्ष्मी की आराधना की गई।

हर घर के सामने रंगोली बनाकर मां लक्ष्मी का स्वागत किया गया। हर घर रोशनी से सराबोर हो गया। मां लक्ष्मी की आराधना हुई। दीयों की रोशनी से सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र झिलमिला उठे।
विज्ञापन

मां लक्ष्मी की पूजा के बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। झिलमिलाती लाइटों के बीच हर घर की छत पर फूट रहे पटाखों, हो रही आतिशबाजी ने जमीं व आसमान का कोना-कोना रोशनी से भर दिया। इस आतिशबाजी का लोग देर रात तक आनंद लेते रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें