-पूर्व विधायक किरनेश जंग ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पीपलीवाला में 10 परिवार कांग्रेस में शामिल हुए हैं। पूर्व विधायक किरनेश जंग ने फूल माला पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी का ग्राम पंचायत पीपलीवाला में जन संपर्क अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान प्रवेश कुमार, मामचंद, समीर अली, सुरेश कुमार, निर्मल सिंह, वीरवती, प्रेम लता, शीतल देवी, कुसुम लता, इमराना, कुशाल, रामकुमार, रविकुमार, विशाल कांग्रेस में शामिल हुए।
कार्यक्रम में अरिकेश जंग, सुभाष शर्मा, पूर्व उप प्रधान जाहिद अली, रंजीत लाल, बसरत, शीला देवी, मनोज कुमार, लाजवंती, नजीर अली, हनीफ आदि मौजूद रहे। संवाद