फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पूर्व प्रधान का रास्ता रोककर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-मामला दर्ज कर पुलिस ने की छानबीन शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के भजौन पंचायत के धनियों में एक व्यक्ति की ओर से पूर्व प्रधान का रास्ता रोककर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भजौन पंचायत के पूर्व प्रधान गुलाब सिंह चौधरी पंचायत सचिव धनवीर सिंह और तकनीकी सहायक नरेश पंवार के साथ किसी कार्य से बाग आबड़ा गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी धनियों क्षेत्र में खड़ी की हुई थी। जब वे वापस लौटे तो सड़क पर उनकी गाड़ी के आगे गुरदीत नामक व्यक्ति ने पत्थर रखकर रास्ता बंद कर दिया था।
विज्ञापन


जब पूर्व प्रधान ने उससे रास्ता बंद करने का कारण पूछा, तो वह गुस्से में आ गया और गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि उसने गुलाब सिंह चौधरी को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह रास्ता खुलवाया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई। एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें