फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरघाट, मानपुर देवड़ा और गौजर में 1.18 लाख जुर्माना राशि वसूली

विज्ञापन
पांवटा में अवैध खनन को लेकर कार्रवाई करती पुलिस, वन विभाग की संयुक्त टीम। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। स्थानीय प्रशासन, वन और खनन विभाग की संयुक्त टीमों ने शुक्रवार को संयुक्त छापामारी की। इस दौरान अवैध खनन करते पकड़े ट्रैक्टरों, बिना एम फॉर्म के खनन सामग्री ले जाने और असंयोजित ढंग से खनन सामग्री रखने वाले दो क्रशर संचालकों पर 1.18 लाख का जुर्माना किया गया। छापामारी करने वाली टीम में एसडीएम पांवटा विवेक महाजन, डीएफओ पांवटा कुनाल अंग्रीश और खनन निरीक्षक संजीव कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

एसडीएम और खनन टीम नेे मानपुर देवड़ा और रामपुरघाट स्थित पांच क्रॅशरों का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर असंयोजित ढंग से खनन सामग्री रखने को लेकर दो क्रॅशर संचालक को जुर्माना किया गया है। प्रशासन, वन विभाग और माइनिंग विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान वन विभाग रेंजर, डिप्टी रेंजर, वन रक्षक व खनन निरीक्षक व खनन गार्डों ने रामपुरघाट, मानपुर देवड़ा और गौजर में अवैध खनन के लिए संवेदनशील जगहों पर छापामारी की गई।
टीम ने मानपुर में तीन और रामपुरघाट में चार ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़े। मौके पर ही वाहन चालकों और मालिकों से जुर्माना वसूला। सिंघपुरा क्षेत्र में खनन टीम ने बिना एम-फार्म खनन कर रहे ट्रैक्टर से 5,000 जुर्माना राशि वसूली गई। एसडीएम पांवटा विवेक महाजन और डीएफओ कुणाल अंग्रीश ने कहा कि अवैध खनन को लेकर भविष्य में भी नियमित रूप से संयुक्त कार्रवाई अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें