फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड नंबर के 5 वाहन चालकों से वसूला 1.75 लाख जुर्माना

विज्ञापन
पांवटा साहिब में अवैध खनन के मामले में पकड़ा गया टिपर। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब वन विभागीय टीम ने यमुना नदी के आसपास अवैध खनन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वन विभागीय टीम ने छापामारी करके भूपपुर क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए 5 डंपर (ट्रक) जब्त करके उनसे 1.75 लाख जुर्माना राशि वसूली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देर रात पांवटा साहिब वन रेंज के भूपपुर क्षेत्र में अवैध रूप से खनन की गुप्त शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें कहा गया कि शाम ढलते ही उत्तराखंड राज्य से कुछ वाहन वहां पहुंच कर अवैध खनन को अंजाम देते हैं जिसके बाद डीएफओ पांवटा ने विभागीय टीम में रेंजर सुप्रभात ठाकुर, बीओ सुमंत, वनरक्षक दीपराम, संदीप, रतन, सीमा, अमिता, वीरेंद्र, विजय और वनकर्मी कीर्तन को छापामारी के लिए शामिल किया।
टीम तैयार करने के बाद भूपपुर क्षेत्र में छापामारी की। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। टीम ने वहां से भागने का प्रयास कर रहे डंपरों (वाहनों) का पीछा करके उनको जब्त किया। इसके बाद वन टीम ने डैमेज रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद पड़ोसी राज्य उत्तराखंड नंबरों के पांच डंपर चालकों से 175000 रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई है।
विज्ञापन

डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने पुष्टि की है। डीएफओ ने कहा कि नदियों के आसपास अवैध खनन पर लगातार कार्रवाई जारी है। भूपपुर क्षेत्र में अवैध खनन करते पकड़े गए पांच डंपरों को जब्त कर उनके मालिकों से 1.75 लाख जुर्माना राशि वसूली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें