मुख्य आरोपी महमूद अली वर्तमान में नाहन की मॉडर्न सेंट्रल जेल में बंद है। विस्तृत वित्तीय जांच में सामने आया कि महमूद अली ने अंतरराज्यीय तस्करी से भारी अवैध संपत्ति अर्जित की। पिछले छह वर्षों में उनकी वैध आय मात्र 72,58,198 रुपये थी। जबकि उनकी अर्जित संपत्तियों का कुल मूल्य 4.41 करोड़ रुपये से अधिक पाया गया। यह बड़ा अंतर अवैध मादक पदार्थ व्यापार से कमाए गए धन की ओर स्पष्ट संकेत करता है। जांच में यह भी पता चला कि ड्रग सिंडिकेट मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल कर रहा था। मैसर्स बुलबुल ट्रांसपोर्ट कंपनी और मैसर्स बुलबुल फ्रूट सप्लायर ऐसी ही कंपनियां थीं। इनका उपयोग नशा तस्करी से अर्जित धन को वैध दिखाने के लिए किया जाता था। साथ ही, इन कंपनियों के जरिये अवैध गतिविधियों को छिपाया जा रहा था।