पुलिस अब सुसाइड नोट में लिखी गई हैंडराइटिंग का मिलान भी करवाएगी। जांच के तहत पुलिस ने संबंधित स्कूल से विभिन्न रिकाॅर्ड अपने कब्जे में लिए हैं। इनमें स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या, अध्यापकों के नाम तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पांच अध्यापकों से बीते दिन भी पूछताछ की गई थी, जबकि बुधवार को भी उनसे पूछताछ की गई। स्कूल के प्रिंसिपल से दो दिनों तक विस्तृत पूछताछ की जा चुकी है। सुसाइड नोट में छात्र ने अपनी मौत का जिम्मेदार शिक्षण संस्थान और अध्यापकों को ठहराया था। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शव के पोस्टमार्टम के बाद गत दिन छात्र का अंतिम संस्कार भलूंदर श्मशानघाट में किया गया।
छात्र के फंदा लगाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। स्कूल का कुछ रिकॉर्ड भी कब्जे में लिया है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर