अब सुप्रीम कोर्ट में करूंगा अपील : विनोद
विनोद गुप्ता ने प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें अपने बच्चे के लिए इंसाफ चाहिए। कई वर्षों से वह मासूम बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए अदालतों के चक्कर लगाते रहे। अब दो दोषियों की सजा उम्रकैद बदल दिया और एक को बरी कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तीनों इस अपराध में शामिल थे तो एक को बरी क्यों किया गया? इससे अच्छा था कि तीनों को ही अदालत बरी कर देती। विनोद गुप्ता ने कहा कि उन्हें इंसाफ नहीं मिला है और वह अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। सरकार भी कह रही है कि इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे लेकिन मैं अपने स्तर पर निजी वकील भी करूंगा। युग की मां ने कहा कि हमें अपने बच्चे के लिए इंसाफ चाहिए।