फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: स्नातक पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 से, एचपीयू ने जारी की संभावित डेटशीट

Thu, 08 Oct 2026 08:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

बीए, बीएससी, बीकॉम समेत स्नातक कोर्स की परीक्षाएं 28 अक्तूबर से प्रस्तावित हैं। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को डेटशीट ध्यान से देखने और एक ही दिन और समय पर दो प्रश्नपत्र निर्धारित होने की स्थिति में 12 अक्तूबर तक इसकी सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं की संभावित डेटशीट जारी कर दी है। बीए, बीएससी, बीकॉम समेत स्नातक कोर्स की परीक्षाएं 28 अक्तूबर से प्रस्तावित हैं। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को डेटशीट ध्यान से देखने और एक ही दिन और समय पर दो प्रश्नपत्र निर्धारित होने की स्थिति में 12 अक्तूबर तक इसकी सूचना देने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने वीरवार को संभावित डेटशीट जारी की। इसमें बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के अलावा बीटीटीएम, बीवोक, बीबीए, बीसीए और बीएचएम समेत अन्य स्नातक कोर्स के प्रश्नपत्र शामिल हैं। विद्यार्थियों को अपने विषय संयोजन के अनुसार परीक्षा की तिथि और समय की जांच करने को कहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

संभावित कार्यक्रम के अनुसार 28 अक्तूबर को कंप्यूटर अनुप्रयोग एवं कंप्यूटर विज्ञान, रसायन विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और बीकॉम के बिजनेस संगठन एवं प्रबंधन के प्रश्नपत्र होंगे। 29 अक्तूबर को राजनीति विज्ञान, कथक और बीकॉम के विभिन्न विषयों की परीक्षा होगी। 30 अक्तूबर को इतिहास, भौतिक विज्ञान और प्राणी विज्ञान समेत अन्य विषयों के प्रश्नपत्र निर्धारित हैं। 31 अक्तूबर को समाजशास्त्र तथा आंकड़ा विज्ञान एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े विषयों की परीक्षा होगी। दो नवंबर को दर्शनशास्त्र, गणित, वनस्पति विज्ञान और संबंधित विषयों के प्रश्नपत्र होंगे। तीन नवंबर को संस्कृत, संगीत, जैव प्रौद्योगिकी और सूक्ष्म जीव विज्ञान समेत कई विषयों की परीक्षा होगी। चार नवंबर को अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत के सामान्य भाषा पाठ्यक्रम की परीक्षा होगी। पांच नवंबर को लोक प्रशासन, पत्रकारिता एवं जनसंचार और भूविज्ञान के प्रश्नपत्र निर्धारित हैं।
विज्ञापन

11 नवंबर को बहुविषयक कोर्स की परीक्षा होगी। 12 नवंबर को अर्थशास्त्र और पर्यटन, 13 नवंबर को भूगोल और गृह विज्ञान तथा 14 नवंबर को कौशल आधारित कोर्स की परीक्षा होगी। 16 नवंबर को अंग्रेजी, 17 नवंबर को हिंदी और 18 नवंबर को शिक्षा एवं मनोविज्ञान के प्रश्नपत्र निर्धारित किए गए हैं। इस तरह संभावित परीक्षा कार्यक्रम 28 अक्तूबर से 18 नवंबर तक चलेगा। विश्वविद्यालय ने कहा है कि यदि किसी विद्यार्थी के दो प्रश्नपत्र एक ही तिथि और समय पर निर्धारित हैं तो इसकी जानकारी 12 अक्तूबर तक परीक्षा नियंत्रक या सहायक कुलसचिव, परीक्षा शाखा को ईमेल के माध्यम से देनी होगी। इसके बाद किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय के अनुसार अंतिम डेटशीट 13 अक्तूबर को जारी की जाएगी। विद्यार्थियों को चुने हुए विषय संयोजन के अनुसार निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा में शामिल होना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें